लायंस क्लब बेगोवाल ने जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया
लायंस क्लब बेगोवाल की ओर से प्रधान दर्शन सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में नडाला के जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।
संवाद सहयोगी, नडाला : लायंस क्लब बेगोवाल की ओर से प्रधान दर्शन सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में नडाला के जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। क्लब के जोनल चेयरमैन विरसा सिंह ने बताया कि विश्व भर में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें पेट भरने के लिए रोटी नहीं नसीब होती। क्लब का मुख्य मकसद ऐसे लोगों की मदद करना है।
क्लब के प्रधान ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लोगों के काम प्रभावित हुए हैं। गरीब जनता को रोटी के लाले पड़े हुए हैं। इसलिए छह जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से पर्यावरण संभाल के लिए बेगोवाल व आसपास क्षेत्र बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर सचिव सिमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह औलख, पीआरओ मनजिदर सिंह नडाला, सरबत सिंह कंग, हैप्पी मनिदर सिंह, पलविदर सिंह घोतड़ा, गुरसेवक सिंह व अन्य उपस्थित थे।