रजिंदर कौर डाबरी फगवाड़ा मंडल की प्रधान नियुक्त
भाजर्पा महिला मोर्चा जिला कपूरथला की प्रधान जसविंदर कौरने कार्यकारिणी का गठन किया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कपूरथला की प्रधान जसविंदर कौर ने प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, प्रदेश महिला प्रधान मोना जयसवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व जिला प्रधान कपूरथला राकेश दुग्गल से विचार-विमर्श कर महिला मोर्चा भाजपा मंडल फगवाड़ा कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में 15 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जसविंदर कौर की ओर से जारी सूची मुताबिक टीम में रजिंदर कौर डाबरी को मंडल प्रधान, परमजीत कौर व प्रिया वरमानी को महासचिव, पवन, ममता खोसला, वीवा व भोली को उपाध्यक्ष, चंद्रकाता, बलविंदर कौर, रिंपी, भोली चाचोकी को सचिव, कमला रानी को कोषाध्यक्ष, ममता भगत प्रेस सचिव,मीनाक्षी व सिमरन को कार्यकारिणी सदस्य शामिल है। जसविंदर ने बताया कि मंडल फगवाड़ा कार्यकारिणी का गठन फगवाड़ा निगम चुनावों के अलावा मुख्य तौर पर 2022 के विधान सभा चुनावों को लक्ष्य मान कर किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जरुरतमंद परिवारों की सहायता के लिए डीबीटी के तहत सीधे उनके बैंक खाते में राशि डाल कर एक नया इतिहास रचा है। जसविंदर ने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार ने केंद्र सरकार के द्वारा भेजे राशन को जरुरतमंदों तक नहीं पहुंचाया। जसविंदर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी 2022 का लक्ष्य साध कर तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने शहरवासियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी से ही संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।