Move to Jagran APP

पुष्पा मिश्रा बनीं जिला भाजपा की उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कपूरथला की अध्यक्ष जसविदर कौर ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 01:55 AM (IST)
पुष्पा मिश्रा बनीं जिला भाजपा की उपाध्यक्ष
पुष्पा मिश्रा बनीं जिला भाजपा की उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कपूरथला की अध्यक्ष जसविदर कौर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष मोना जयसवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश, समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश एवं जिला प्रधान राकेश दुग्गल की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में 28 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिसमें पिछले काफी लंबे समय से पार्टी से जुड़ी सीनियर नेत्री एवं समाज सेविका पुष्पा मिश्रा का नाम भी शामिल है। इस कार्यकारिणी में जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जसविदर कौर ने पुष्पा मिश्रा को जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनित कर अहम जिम्मेवारी सौंपी है।

loksabha election banner

नवनियुक्त जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो मान सम्मान दिया है वे उसके लिए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष मोना जयसवाल, समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश, जिला प्रधान राकेश दुग्गल एवं जिला प्रधान जसविदर कौर का आभार जताते है। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रयास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.