विधायक अमन अरोड़ा के बयान की निंदा की
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल के निर्देश पर कपूरथला मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में चारबत्ती चौक में आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ रोष जताया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल के निर्देश पर कपूरथला मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में चारबत्ती चौक में आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक अमन अरोड़ा के बयान की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब विधानसभा में गोमाता के विरोध में दिए गए बयान से समूह हिदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके कारण लोगों में रोष है। नेताओं व वर्करों ने चौक में आप के विधायक अमन अरोड़ा का पुतला भी जलाया।
इस मौके भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस मौके भाजपा के सीनियर नेता यश महाजन, जगदीश शर्मा ने कहा कि अमन अरोड़ा के बयान निंदनीय है। इस मौके भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी, उमेश शारदा, राजेश पासी, अशोक माहला, अश्वनी तुली, एडवोकेट पीयूष मनचंदा, चेतन सूरी, प्रेम अग्रवाल, सुशील भल्ला, एडवोकेट साहिल पंकज, रोहित दीन बंधू, हिन्द भूषण, नरेश सेठी, सतीश टारिया, राहुल, करनैल सिंह, विशाल सहोता, कपिल, हनी, बंटी, वीर सिंह मठाडू, दानिश सज्जण, यादविंदर पासी, करनैल सिंह, तेजिन्दर कौशल, ओम प्रकाश डोगरा, गुरमेल सिंह आरसीएफ, हरप्रीत सिंह आरसीएफ, प्रेम भगत, रविन्दर जोन, विशाल आदि सदस्य उपस्थित हुए।