प्रकाशपर्व को समर्पित कार्यक्रम 15 व 16 को
श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश उत्सव श्री गुरु रविदास भवन अर्बन एस्टेट में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा :
श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश उत्सव श्री गुरु रविदास भवन अर्बन एस्टेट में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। प्रधान सोहन सहजल ने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक समारोह 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। सोहन सहजल ने बताया कि 15 फरवरी दिन शनिवार को अखंड जाप अमृतबाणी श्री गुरु रविदास महाराज जी का आयोजन शाम चार से सात बजे तक किया जाएगा। इसके उपरांत प्रोफेसर अवतार सिंह श्री गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी बाणी और विचारों पर जानकारी देंगे। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। 16 फरवरी की सुबह को श्री सुखमणि साहिब जी पाठ किया जाएगा। इसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। प्रधान सोहन सहजल ने बताया कि धार्मिक समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा व विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल विशेष रुप से शामिल होंगे। इस मौके पर मनीष मेहमी, जोग राम, गरदावर राम बंगा, बाबू लाल गढ़वाल, राम सरन सरोआ, जगदीश चंदर विर्दी, सरवण राम विरहा, जगन नाथ बांसल, दुर्गा दास भी उपस्थित थे।