Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन

कपूरथला के सिविल रेस्ट हाउस में कांग्रेस सेवा दल के नेताओं ने समारोह करवाया

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 06:30 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन
कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन

जागरण संवाददाता, कपूरथला : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं पंजाब प्रभारी बलविदर सिंह संभ्याल तथा पंजाब अध्यक्ष निर्मल कैरा जी के दिशा निर्देशों के अनुसार ध्वज वंदन कार्यक्रम तहत जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला की ओर से सिविल रेस्ट हाउस में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम के साथ किया गया। झंडा फहराने की रस्म पंडित लाभचंद ने अदा की। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव सुभाष भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल ने देश को आजाद करवाने के लिए कुर्बानियां दी। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार तानाशाही रुख अख्तियार करते हुए देश को चला रही है। पिछले चार महीने से किसान कृषि सुधार कानूनों के विरोध में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। देश में चल रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस के हक में मतदान करेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि 2022 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता तैयार रहें। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन सचिव दर्शन सिंह चीमा, जिला उपप्रधान विजय खन्ना, ब्लाक अध्यक्ष देहाती जगतार सिंह, जिला अध्यक्ष देहाती प्रवीण बत्रा, ब्लाक महिला विग शहरी अध्यक्ष मनजिदर कौर, उपाध्यक्ष मास्टर विनोद सूद, मुख्य सचिव डाक्टर जागीर सिंह लालका, बग्गा सिंह भानोलंगा, रवि कुमार के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.