प्लेटलेट्स मशीन ताले में बंद, निजी अस्पताल में जाने को मजबूर हैं डेंगू के मरीज
जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं।
जसप्रीत सिंह सचदेवा, कपूरथला : कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब जिले में डेंगू का कहर जारी है। जिले में अब तक डेंगू के 98 मरीज मिल चुके हैं। कपूरथला सिविल अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए मुहैया करवाई गई प्लेटलेट्स मशीन दो साल से कमरे में बंद है तथा काम नहीं कर रही है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले डेंगू के मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। डेंगू के मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए मजबूर हैं।
हालांकि नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग जगहों पर फागिंग करवाई जा रही है। इसके बावजूद डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। उधर जिले में अब तक डेंगू के 98 मरीज मिले हैं। फगवाड़ा में 14, पांछटा में 10, कपूरथला में 34, काला संघिया में 14, भुलत्थ में चार, सुल्तानपुर लोधी में छह तथा ढिलवां में डेंगू के 14 डेंगू मरीज हैं। वहीं तीन मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। सिविल अस्पताल के डा. प्रेम का कहना है कि डेंगू के बचाव के लिए सेहत विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा चेकिग भी कर रही है। जिन घरों में लारवा पाया जा रहा वहां उसे नष्ट कर रिपोर्ट नगर निगम को भेजी जा रही है। सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स मशीन उपलब्ध करवा दी गई है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक जागरूक : एसएमओ
सिविल अस्पताल कपूरथला के एसएमओ डा. तारा सिंह ने कहा कि हर शुक्रवार को सेहत विभाग की टीम के 14 कर्मचारी हर वार्ड में जांच मुहिम चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू से बचने के लिए सफाई का ध्यान रखें। कूलर, गमला व जगहों पर पानी जमा नहीं होने दें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है।
हर वार्ड में करवाई जा रही फागिंग : ईओ शर्मा
नगर निगम के ईओ आदर्श कुमार शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए हर वार्ड में फागिग करवाई जा रही है। नगर निगम सेहत विभाग के साथ संपर्क में है।