केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा देहाती की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ मेंबर लोकसभा के आह्वान पर मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ देहाती कांग्रेस प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड की अगवाई में वीरवार को हलके के गांव रिहाणा जट्टां में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। गांव के बस स्टाप पर लगाये धरने में रिहाणा जट्टां के अलावा गांव टांडा बघाना, मीरापुर, गुजरातां, हरबंसपुर, भबियाणा, डुमेली आदि के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर दलजीत राजू दरवेश पिंड, सतबीर सिंह वालिया, अवतार सिंह पंडवा, गुरजीत पाल वालिया, हरजी मान, हरसरूप रिहाणा जट्टां, हरजीत सिंह पूर्व सरपंच आदि ने कहा कि जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की अगवाई वाली कांग्रेस सरकार की सत्ता थी तो विदेशों से महंगा कच्चा तेल खरीद कर लोगों को सस्ता पेट्रोल व डीजल दिया जाता था। जब से देश की सत्ता मोदी सरकार के हाथ में आई है तब से सस्ता कच्चा तेल खरीद कर आम जनता को बहुत ही महंगे दाम पर पेट्रोल व डीजल बेचा जा रहा है। महंगे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस से बढ़ी महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। केवल एक वर्ष में ही डीजल 15 रुपये महंगा हो गया है। दलजीत राजू ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि बढ़े हुए डीजल के दाम के चलते किसानों पर 1500 करोड़ रुपए का अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस अवसर पर हरनेक सिंह नेकी, ब्लाक समिति मेंबर जोगिन्द्र पाल भबियाणा, देसराज झमट, सुखविन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, महंगा सिंह नंबरदार, राजा टांडा बघाणा, हरबंस लाल, कुलविन्द्र सिंह, विजय कुमार, मेवा सिंह, रुलदा सिंह, बूटा सिंह, गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।