पर्यावरण को स्वच्छ रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : पराशर
ार एसोसिएशन फगवाड़ा के प्रधान हिमांशु पराशर ने कहा कि कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेवारी है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : बार एसोसिएशन फगवाड़ा के प्रधान हिमांशु पराशर ने कहा कि कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेवारी है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने का सबसे बड़ा साधन पेड़ हैं। यदि मानव जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण चाहिए तो प्रकृति में हरियाली के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के परिणाम अभी से आने शुरू हो गए हैं। वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि है। पेड़ों की कमी के चलते जीव जंतुओं की कई प्रजातिया विलुप्त हो रही हैं। ग्लोबल वार्मिग के कारण ग्लेशियर घिल रहे हैं। इससे समुद्री तटीय क्षेत्रों में बसे आबादी वाले लोगों को खतरा पैदा हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब को मिल कर काम करना होगा। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए जन मुहिम चलानी होगी ताकि लोग इसके प्रति जागरुक होकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।