Move to Jagran APP

कृषि कानूनों काकिया विरोध, रैली निकाली

सुल्तानपुर लोधी के नई दाना मंडी में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने रैली निकाली

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 06:07 PM (IST)
कृषि कानूनों काकिया विरोध, रैली निकाली
कृषि कानूनों काकिया विरोध, रैली निकाली

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, महा सचिव सरवण सिंह पंधेर, लखविदर सिंह वरियाम नंगल, जिला प्रधान अमृतसर, शिवकंवर सिंह संधू की अगुआई में नई दाना मंडी में रविवार को कृषि सुधार कानून के विरोध में रैली की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में गेहूं की खरीद को ले कर थोपी जा रही शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसान एफसीआइ को किसी किस्म का दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे।

loksabha election banner

इस मौके पर किसान आंदोलन दौरान मारे गए नवरीत सिंह के दादा हरदीप सिंह और मजदूर नेता नवदीप कौर को सम्मानित किया गया। आंदोलन में मारे गए पांच किसानों के परिजनों को शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह यूथ क्लब, जर्मनी की तरफ से 51-51 हजार रुपये दिया गया। समागम के दौरान एकमप्रीत सिंह ने किसानी पर कविता पेश की। रैली में बड़ी संख्या में इलाके की किसान जत्थेबंदियों के सदस्य और महिलाओं ने शिरकत की। ंरैली को सतनाम सिंह पन्नू सूबा प्रधान, सरवण सिंह बाउपुर जिला प्रधान, सुखप्रीत सिंह पसण कदीम, म•ादूर नेता नवदीप कौर, पूर्व पार्षद राजा गुरप्रीत सिंह, गुरविदर कौर, डा. लवप्रीत कौर रंधावा आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर परमजीत सिंह खालसा, निशान सिंह पूर्व सरपंच, हरभजन सिंह रणधीरपुर, कैशियर कमलजीत सिंह हैबतपुर, पुशपिदर सिंह सोढी, जोगा सिंह कालेवाल, गुरदेव सिंह, लखविदर सिंह, जसवंत सिंह, आढ़तिया दिनेश धीर, दीपक नैयर, बलदेव सिंह मंगा, रणजीत सिंह, सरपंच जगदीप सिंह, सरपंच हरदेव सिंह नसीरपुर, मलकीत सिंह टुरना, मनजीत सिंह बिट्टू, दिलबर सिंह प्रधान रणधीरपुर, भजन सिंह व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.