डिप्स मेंआनलाइन मैंगो पार्टी
संवाद सहयोगी कपूरथला डिप्स चेन के सभी स्कूलों में नेशनल मैंगो डे पर विद्यार्थियों को आम के
संवाद सहयोगी, कपूरथला : डिप्स चेन के सभी स्कूलों में नेशनल मैंगो डे पर विद्यार्थियों को आम के इतिहास और महत्व के बारे में बताने के लिए आनलाइन मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मैंगो ड्रेस पहनकर मैंगो से बनी विभिन्न डिश जैसे केक, स्मूदी, आइसक्रीम, सलाद व जूस का मजा लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने पेरेंट्स की मदद करते हुए यह सभी डिशेज तैयार की। सभी विद्यार्थियों ने आनलाइन क्लास के दौरान अपने दोस्तों के साथ इन स्वादिष्ट डिशेज का मजा लिया और बताया कि आम भारत का राष्ट्रीय फल है। भारत में इसकी एक या दो नहीं बल्कि कई किस्में जैसे कि सफेदा, आम्रपाली, मल्लिका, मालदा, फजिया, तोता, दशहरी आदि पाई जाती है।
टीचर्स ने बताया कि आम में एंटी आक्सीडेंट होते हैं, जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। साथ ही इसमें विटामिन ए, सी और डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसका सेवन एक निर्धारित मात्रा तक ही करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। स्कूल प्रिसिपल ने इस गतिविधि के लिए टीचर्स के साथ विद्यार्थियों के माता-पिता का भी धन्यवाद किया। जो आनलाइन शिक्षा के दौरान इन गतिविधियों में अपना योगदान देते है।