कुश्ती में नवप्रीत खन्ना ने मारी बाजी
गांव औजला में माघी का त्योहार मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव औजला के नजदीक स्थित धार्मिक स्थान डेरा बाबा सिद्ध वजीर में माघी का त्योहार मनाया गया। शुक्रवार को सुबह के समय श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद धार्मिक दीवान सजाया गया। कीर्तनी व रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। मिलखा सिंह के ढाडी जत्थे ने अपनी वारों से संगत को गुरु का इतिहास बताया। माघी वाले दिन शाम को कुश्ती मुकाबले भी करवाए गए। मुकाबले में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को प्रबंधक कमेटी की ओर से नकद इनाम भेंट करके सम्मानित किया गया। पटके की कुश्ती का मुकाबला पहलवान सुख बबेहाली गुरदासपुर व पहलवान नवप्रीत खन्ना के बीच हुई। प्रबंधक कमेटी की ओर से प्वाइंट के आधार पर कुश्ती मुकाबले करवाए गए, जिसमें पहलवान नवप्रीत सिंह खन्ना निवासी मेवा सिंह वाला(सुल्तानपुर लोधी) ने जीत हासिल किया। पटके की कुश्ती के विजेता व उप विजेता पहलवान को सुखविदर सिंह कनाडा वालों की ओर से स्वर्ण पदक व नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौधरी जोगिदर सिंह औजला, मुख्य प्रबंधक डेरा बाबा सिद्ध वजीर, चरन सिंह पूर्व सरपंच, बहादर सिंह औजला, निर्मल सिंह फौजी पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह, गुरजिदर सिंह, संतोख सिंह, सुखदेव सिंह औजला, अजीत सिंह औजला, हरदेव सिंह औजला, चौधरी एमपी सिंह, पूर्व सरपंच हरदेव सिंह, मोहन सिंह औजला, बाबा सुच्चा सिंह औजला, हरजिदर सिंह, सुखवंत सिंह विर्दी पंच, गुरमेज सिंह कुलार, कृपाल सिंह औजला, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह दीपा, परमजीत सिंह औजला, अमृतपाल सिंह, अवतार सिंह व अन्य उपस्थित हुए।