बावा लालवानी स्कूल में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। आनलाइन समारोह में आठवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते विविधताओं के बावजूद भारत एक सशक्त राष्ट्र है। छात्रों ने चार्ट पेपर पर स्लोगन लिखा। ऐसी गतीविधियों में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास का विकास होता है। इस प्रकार की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन में शिक्षा के हरेक पक्ष के प्रति रूचि बढ़ाना है ताकि वह अपने अंदर छिपी हुई कला को प्रकट करने में सक्षम बन सके। प्रिसिपल डा. एकता धवन ने सभी छात्रों और अध्यापकों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें