Move to Jagran APP

नगर निगम की नए सिरे से होगी हदबंदी, 50 वार्ड होंगे

नगर निगम का रुप धारण कर चुके विरासती शहर कपूरथला की अब नए सिरे से हदबंदी होगी जिसमें कादूपुर वडाला खीरावाली व बरिदपुर इत्यादि गांव भी आ सकते है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 02:42 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 02:42 AM (IST)
नगर निगम की नए सिरे से होगी हदबंदी, 50 वार्ड होंगे
नगर निगम की नए सिरे से होगी हदबंदी, 50 वार्ड होंगे

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला

loksabha election banner

नगर कौंसिल से नगर निगम बने विरासती शहर की अब नए सिरे से हदबंदी होगी जिसमें कादूपुर, वडाला, खीरावाली व बरिदपुर आदि गांव भी आ सकते हैं। फिलहाल इस बारे में मंथन चल रहा है। असल तस्वीर नगर निगम कपूरथला के पहले कमिश्नर राहुल चाबा के सोमवार को पदभार संभालने के बाद ही साफ होगी। यह तय है कि नगर कौंसिल के 29 वार्डो में कम से कम 21 नए वार्ड जुड़ेंगे। नगर निगम कपूरथला की परिसीमन का कार्य जल्द शुरू होगा और उसके बाद नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के किस्मत के द्वार भी खुल जाएंगे। कईयों ने टिकट हासिल करने व चुनाव लड़ने के लिए अभी से हाथ पैर मारने भी शुरू कर दिए हैं।

विरासती शहर की लगभग एक लाख से ज्यादा आबादी है और इस समय इसके 29 वार्ड है। नई हदबंदी के बाद वार्ड बढ़ कर लगभग 50 हो जाएंगे। वार्डो में मतदाताओं की संख्या कम हो जाएगी। वार्ड छोटे होने से से विकास कार्यो में तेजी आएगी। वार्ड का क्षेत्र कम हो जाएगा और उस क्षेत्र का काउंसलर अपने वार्ड के विकास की तरफ आसानी से ध्यान दे सकेंगे। वार्ड बढने से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की काउंसलर बनने की हसरत भी पूरी होगी।

निगम बनने से बढ़ेगी अफसरों की टीम, बजट बढ़ने से होगा विकास

इस समय शहर के कई वार्डो में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व वाटर सप्लाई की समस्या है। स्टाफ की कमी के चलते लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा नही हो पाता। निगम बनने पर अफसरों की टीम भी बढ़ेगी। कार्यकारी अधिकारी की जगह कमिश्नर लेंगे और उनकी आर्थिक शक्तियां भी बढ़ जाएगी। बजट बढ़ने से विकास में भी तेजी आएगी। निगम बनने से कपूरथला शहर व लोगों की सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे शहर में विकास की नई बयार बहेगी।

सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की हालत में होगा सुधार : आदर्श कुमार

नगर निगम के मौजूदा कार्यकारी अधिकारी आदर्श कुमार का कहना है कि सरकार ने कमिश्नर के तौर पर एडीसी जनरल राहुल चाबा को निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। उनके पदभार संभालने के बाद नगर निगम का कार्य आरंभ हो जाएगा। नए सिरे से वार्डबंदी का काम शुरू हो जाएगा जिसके बाद वार्डों की संख्या लगभग 50 हो जाएगा। सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की हालत में होगा व्यापक सुधार होगा। निगम बनने पर बजट तिगना हो जाएगा जिससे लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा हो सकेगा। इससे विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिक नेताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा तथा उन्हें निगम के मेंबर बनने के अवसर मिलेंगे।

शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाया जाएगा : राणा गुरजीत सिंह

इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक राणा गुरजीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि नगर निगम बनने से कपूरथला वासियों की किस्मत खुल के द्वार खुल जाएंगे। विरासती शहर का बड़े स्तर पर विकास होगा। हर गली मोहल्लों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। निगम की सीमाएं भी बड़ जाएगी, जिसमें कई गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इससे कपूरथला व उसके आस पास के क्षेत्र में विकास का नया युग शुरू होगा। बजट बढ़ कर दो गुना तीन गुना हो जाएगा। स्टाफ भी लगभग दोगुना हो जाएगा। विरासती शहर में विकास की नई लहर दौड़ेगी। बिना किसी भेदभाव के विरासती शहर का सर्वपक्षीय विकास होगा।

सोमवार को अफसरों से करेंगे बैठक : राहुल चाबा

इस बाबत नगर निगम कपूरथला के नवनियुक्त कमिश्नर व एडीसी (जनरल) राहुल चाबा ने बताया कि वह अभी इस संबंध में कुछ नही कह सकते। सोमवार को वह दफ्तर जाएंगें और स्टाफ के साथ बैठक कर हर पहलु पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा उसके बाद सभी चीजों का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.