विधायक राणा गुरजीत की कोशिश विफल, मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे निगम के कर्मचारी
नगर-पालिका कर्मचारी संगठन की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : नगर-पालिका कर्मचारी संगठन की हड़ताल के कारण विरासती शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार को विधायक राणा गुरजीत सिंह ने शालीमार बाग स्थित निगम दफ्तर के बाहर धरना दे रहे कर्मचारियों से मुलाकात की तथा हड़ताल खत्म करवाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर डटे रहने पर अड़े रहे। विधायक राणा ने कर्मचारियों की मांगों पूरी करवाने का आश्वासन दिया और कर्मचारियों ने भी मांगें पूरी होने पर सहयोग का भरोसा दिया।
उधर, नगर-पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान गोपाल थापर की अध्यक्षता में कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सोमवार को दोपहर 12 बजे विधायक राणा गुरजीत सिंह ने नगर-निगम दफ्तर पहुंच कर कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगे पूरी की जाएगी लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। हालांकि नगर-पालिका कर्मचारियों की ओर से सुल्तानपुर लोधी से कूड़ा उठा लिया गया था, लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगें पिछले काफी लंबे समय से नहीं पूरी की जा रही। इस मौके पर मनोज रत्ती, विक्रम घई, रजेश सहोता, रोहिन सहोता, नरिदर सिंह, नीरज भंडारी, अमित कालिया, रविदर कुमार, अजय कुमार, रमेश सहगल, राज कमल, प्रीतपाल सिंह, रमन कुमार, गुरदीप सिंह, इवांशु शारदा, संजय धीर, भजन सिंह, पुनीत धवन, जसविदर सिंह, अवतार सिंह, तजिदर सिंह, अंकुश शर्मा, संजय नाहर, काला सहोता, हरमेश नाहर, अनीता कुमारी, प्रभजोत, रेखा, बिमला देवी, आशा रानी व समूह कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।