मंत्री सोमप्रकाश ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश अकाली दल के नेता जरनैल सिंह वाहद व अकाली नेता सरवण सिंह कुलार ने सुषमा स्वराज के निधन के एक वर्ष पूरे होने के बाद उन्हें पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की वीरवार को पहली बरसी थी। पिछले साल छह अगस्त को उनका निधन हो गया था। सुषमा को लोग आज भी एक ऐसा नेता के तौर पर याद करते हैं जिसने केंद्रीय विदेश मंत्री रहते हुए न जाने कितने जरूरतमंदों की मदद की। फिर चाहे को कहीं विदेश में फंसे भारतीय हों या भारत में अपने बच्चे के इलाज के लिए वीजा माग रहे पाकिस्तानी। मुश्किल में फंसे लोगों के लिए मसीहा बन गई थीं सुषमा।
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश, अकाली दल के नेता जरनैल सिंह वाहद व अकाली नेता सरवण सिंह कुलार ने सुषमा स्वराज के निधन के एक वर्ष पूरे होने के बाद उन्हें पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सुषमा जी की पहली पुण्यतिथि पर उनको नमन उनके निधन से हर किसी को दुख पहुंचा था गिना जाता रहा है जो अपनी भाषण शैली से विपक्षियों को मात देती थीं। सोमप्रकाश ने कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा को ही प्राथमिकता दी। राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्य व संघर्ष अविस्मरणीय रहेंगे। मंत्री सोम प्रकाश ने उन्हें सबसे ऊंचे कद की भारतीय महिला नेताओं में से एक बताया और कहा कि देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच घुल मिल जाती थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा में खपा दिया।