दस बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार
थाना सुभानपुर की पुलिस ने दस बोतल अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 02:02 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 02:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुभानपुर (कपूरथला) : थाना सुभानपुर की पुलिस ने दस बोतल अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई सूरत सिंह पुलिस पार्टी के साथ सुभानपुर से हमीरा, दयालपुर व मुरार की तरफ गश्त पर थे।
पुलिस पार्टी संघा पेट्रोल पंप हमीरा के पास सर्विस लाईन पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर एएसआई ने पुलिस पार्टी के साथ उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सतीश कुमार उर्फ सीटू निवासी दयालपुर थाना सुभानपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से 10 बोतल शराब रायल बरामद हुई। थाना सुभानपुर में उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें