महाशिवरात्रि की रही धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि पर फगवाड़ा शहर शिव नगरी बन गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा
महाशिवरात्रि पर फगवाड़ा शहर शिव नगरी बन गया। शहर का कोना-कोना बम बम भोले, जय शिव शकर भोले नाथ के जयघोषों से गूंज उठा। वीरवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते श्रद्धालुओं ने सुबह मंदिरों में जाकर पूजा की। भक्तों ने भगवान भोले नाथ के शिवलिंग पर बिल पत्री, दहीं, दूध, कच्ची लस्सी, फल अर्पित कर धूप, अगरबत्ती एवं ज्योति जलाकर शिव चालीसा का उच्चारण कर भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान 16 सोमवार के व्रतों के समान माने जाते महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि की व्रत कथा का उच्चारण किया और रात्रि के समय चार हिस्सों में व्रत पूजन किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया गया था और मंदिरों में श्रद्धालुओं का पूरा दिन आना जाना लगा रहा। शहर के अति प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग स्टार्च मिल फगवाड़ा में महाशिवरात्रि को लेकर प्रात: 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया और समय के साथ साथ मंदिर में शिव भक्तों का ताता लगता रहा। प्राचीन शिव मंदिर के मार्ग को पूरी तरह से सजाया गया था। मंदिर में रात के समय सैंकड़ों की संख्या में महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने चार पहल की पूजा करवाई और महाशिवरात्रि का व्रत पूरा किया। महाशिवरात्रि पर्व पर फगवाड़ा के न्यू माडल टाउन में स्थित भगवान शिव के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए खासी भीड़ लगी रही। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की धर्मपत्नी समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने भी प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग मंदिर में भगवान शिव के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान अश्रि्वनी सुधीर, समाज सेवक राजिंदर सुधीर, इंद्रजीत कालड़ा, रोहित गुप्ता, मधुभूषण कालिया,प्रदीप आहूजा, सनी शर्मा,सुनील प्रभाकर, राबिन, महंत नाथा, शमा कालड़ा, प्रभा मल्होत्रा, रींना मुट्रेजा, सोनिया जलोटा, स्वाति चोपड़ा, सुनील जलोटा, अश्वनी सुधीर, पारस जलोटा, रमन छाबड़ा, रोहित गुप्ता, यशपाल वधवा, हरमोहन जुनेजा, प्रमोद जलोटा, अमित कपूर, नरिंदर कालड़ा, चंदन गुप्ता, अनुज मदन, राजेश शर्मा, सीमा छाबरा, ज्योति भल्ला, अनु अरोड़ा, राजू मल्होत्रा, ममता आनंद, दुर्गा नाकरा ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
-
भगवान शिव से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है - विधायक
विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि भगवान शिव से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। जीवन में हर मनुष्य को प्रभु का सिमरन अवश्य करना चाहिए। प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं और भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के दौरान सभी के जीवन में खुशियों, स्वस्थ जीवन व सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ-साथ कोरोना का खत्म करने की प्रार्थना की।