Move to Jagran APP

कुलविन्द्र कौर बनीं महिला कांग्रेस फगवाड़ा (शहरी) सचिव

फगवाड़ा महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा (शहरी) की प्रधान सुमन शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता कुलविंद्र कौर को महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा की सचिव नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 06:11 PM (IST)
कुलविन्द्र कौर बनीं महिला कांग्रेस फगवाड़ा (शहरी) सचिव
कुलविन्द्र कौर बनीं महिला कांग्रेस फगवाड़ा (शहरी) सचिव

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा (शहरी) की प्रधान सुमन शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता कुलविंद्र कौर को महिला कांग्रेस ब्लॉक फगवाड़ा की सचिव नियुक्त किया है। इस संबंधी नियुक्ति पत्र देने के लिये प्रीतम नगर में आयोजित समारोह में हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान पूर्व मंत्री पंजाब, जिला कपूरथला महिला कांग्रेस प्रधान सरजीवन लता शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व वरिष्ठ नेता गुरजीत पाल वालिया विशेष तौर पर पहुंचे। मान ने कुलविन्द्र कौर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की मजबूती के लिये घर-घर जाकर हर मतदाता से संपर्क साधा जाए। लोगों को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जाए। नवनियुक्त सचिव कुलविन्द्र कौर ने इसके लिए सभी का आभार प्रकट किया। ब्लॉक प्रधान सुमन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि लोकसभा चुनाव में फगवाड़ा विधानसभा हलके में पार्टी उम्मीदवार को भारी मतों से जीत दिलवाएंगे। इस दौरान पूर्व पार्षद सीता देवी, वीना शर्मा, शमिन्द्र निश्चल, मीनाक्षी वर्मा, मंजीत कौर, कमलजीत कौर, सीमा रानी, बिन्दर, प्यारी, जनको, गुरबख्श कौर, मनीषा रानी, जनक रानी, राम प्यारी, अमनदीप बैंस, पूनम बैंस, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.