पूर्व प्रेमिका से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत
शहर के जालंधर रोड पर स्थित बावा लालवनी पब्लिक स्कूल के बस ड्राईवर एक युवक ने शनिवार को चारबत्ती चौंक के नजदीक स्कूली बस खड़ी कर संदिग्ध परिस्थितियो में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस के दौरान उक्त युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहा डयूटी डाक्टरी सतपाल के अनुसार उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गंाव देसल निवासी एक शादीशुदा युवक ने पूर्व प्रेमिका से परेशान होकर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की महज बीस दिन पहले ही शादी हुई थी। परिवार के अनुसार उसकी पूर्व प्रेमिका पिछले कुछ समय से उस पर शादी का दबाव बनाते हुए परेशान कर रही थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। वहीं मौके पर पहुचे डीएसपी हरिंद्र सिंह गिल व थाना सिटी के एसएचओ यादविंद्र सिंह बराड़ ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पूर्व प्रेमिका पायल वर्मा पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव देसल, थाना फत्तुढींगा के रूप में हुई है। मृतक शहर के बावा लालवानी पब्लिक स्कूल की बस चलाता था। शनिवार को स्कूली बच्चों को घर छोड़ने के बाद चारबत्ती चौंक के नजदीक पहुंचते ही मनजिंदर ने अचानक बस रोक कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बस अटेंडेंट द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मनजिंदर की शादी महज 20 दिन पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी उसकी पूर्व प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बनाकर तंग कर रही थी। पूर्व प्रेमिका के इसी दबाव के चलते मनजिंदर मानसिक परेशानी झेल रहा था। उसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है।