घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें करने वाले पर केस
थाना भुलत्थ पुलिस ने दीवार फांद कर घर में घुस महिला से अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना भुलत्थ पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर पत्नी कुलदीप ¨सह निवासी गांव भटनूरा ने बताया कि वह बीते दिन रात के समय घर में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। तभी करीब 9:30
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना भुलत्थ पुलिस ने घर में घुस महिला से अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना भुलत्थ पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर पत्नी कुलदीप ¨सह निवासी गांव भटनूरा ने बताया कि वह बीते दिन रात के समय घर में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। करीब 9:30 जसवंत ¨सह उर्फ बब्बू निवासी गांव भटनूरा घर की दीवार फांद कर घर में घुस आया व उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।