नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना नकोदर में पड़ते गांव लोहगढ़ में सोमवार की रात नशे में धुत पति ने अपनी पत
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना नकोदर में पड़ते गांव लोहगढ़ में सोमवार की रात नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। घायल महिला को उसकी माता ने कपूरथला सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। ड्यूटी डाक्टर के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इलाज जारी है। अस्पताल में उपचाराधीन काजल पत्नी सतनाम ¨सह निवासी लोहगढ़ की माता पुष्पा देवी निवासी गांव कोकलपुर, जिला कपूरथला ने बताया कि उसने 13 वर्ष पहले सतनाम ¨सह के साथ अपनी बेटी काजल की शादी करवाई थी। शादी के बाद बेटी के घर दो बच्चे (लड़का-लड़की) ने जन्म लिया। काजल का पति सतनाम नशे में धुत होकर अक्सर मारपीट करता था। कई बार पंचायत में मारपीट न करने का वादा कर काजल को घर वापस ले जाता था लेकिन कुछ समय बाद दोबारा वहीं सिलसिला शुरु हो जाता था। सोमवार को देर रात मामूली बात को लेकर सतनाम गाली-गलोच करने लगा। विरोध करने पर उसने काजल से मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल होने के बाद सतनाम ¨सह ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।