शालीमार बाग से व्यक्ति का शव बरामद
थाना सिटी में पडते शालीमार बाग में एक अज्ञात बजुर्ग का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार एएसआई जसबीर सिह व हैंड कांस्टेबल मेजर सिंह ने बताया कि उनको शालीमार बाग में सैर कर रहे किसी व्यक्ति का फोन आया कि शालीमार बाग में लाईब्रेरी के नजदीक बैंच पर एक बजुर्ग लेटा हुआ है। जब पुलिस ने उसकों जाकर देखा तो बजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी में पड़ते शालीमार बाग से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। एएसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि उनको शालीमार बाग में सैर कर रहे किसी व्यक्ति का फोन आया कि बाग में लाइब्रेरी के नजदीक बैंच पर एक व्यक्ति लेटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतक की बाजू पर बलदेव सिंह लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।