केंद्र सरकार ने जनता को किया गुमराह : डिपा
द्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता से घोर छलकपट कर समय गुजारा है लेकिन अब देश के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। यह बात संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिपा ने वीरवार को मस्जिद चौंक जलौखाना व मंसूरवाल क्षेत्र में आयोजित चुनाव रैलियों में संबोधन करते हुए कही।
संवाद सहयोगी, कपूरथला: केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता से छल कपट कर समय गुजारा है। बात संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिपा ने वीरवार को मस्जिद चौक, जलौखाना व मंसूरवाल क्षेत्र में आयोजित चुनाव रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। डिपा ने कहा कि मोदी सरकार ने सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, किसानी व हर जनहित मुद्दे पर झूठी जुमलेबाजी की है। इस मौके पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा, राणा इंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस नेता तेजिदर सिंह बिट्टू, ब्लाक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष रजिदर कौड़ा, नगर कौंसिल उपप्रधान दविदर पाल सिंह हंसपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार अग्रवाल, नगर कौंसिल पूर्व प्रधान अशोक अग्रवाल, देवकी नंदन अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिदरनाथ मड़िया, पूर्व पार्षद सुरिदरपाल सिंह खालसा, कांग्रेस नेता अनूप कल्हण, त्रिलोचन सिंह धिजन, पार्षद नरिदर सिंह मंसू, सन्नी गुप्ता, सूरज अग्रवाल, समाज सेवक प्रकाश बठला, लवली बठला, आशीष अग्रवाल, जयपाल गोयल, शिव वधवा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण महाजन व अन्य मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप