Move to Jagran APP

अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का किया स्वागत

संवाद सहयोगी फगवाड़ा केंद्रीय जल संसाधन गंगा विकास संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व केंद्रीय वि

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 02:11 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 02:11 AM (IST)
अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का किया स्वागत
अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय जल संसाधन गंगा विकास संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अकाली भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, जिला भाजपा व्यापार सेल के प्रधान कृष्ण बजाज, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, भाजपा नेता शालू चोपड़ा, समाज सेवक योगेश प्रभाकर व भाजपा नेता सुदेश शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। नगर निगम के डिप्टी रणजीत सिंह खुराना व भाजपा नेता शालू चोपड़ा ने बताया कि होशियारपुर में एक समारोह में भाग लेकर वापस दिल्ली जाने के लिए केंद्रीय मंत्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.