कोरोना काल में लोगों की मदद करने में जुटे रहे जतिंदर सिंह कुंदी
कोरोना काल में समाज सेवक जतिंदर सिंह कुंदी ने लोगों की मदद की।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कोरोना काल में लगाए गए लाकडाउन के दौरान शहर में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग आए आए। इन्हीं लोगों में से एक अलायंस क्लब 126 एन के डिस्ट्रीक्ट गर्वनर समाजसेवी जतिंदर सिंह कुंदी हैं जिन्होंने संकट के समय में जरूरतमंद लोगों की मदद की। जतिंदर सिंह कुंदी फगवाड़ा की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संस्थाओं के माध्यम से कोरोना संकट में जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री, दवाईयां व अन्य जरूरी सामान पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से शहर के हर हिस्से में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई। जतिंदर सिंह कुंदी कहते है कि उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन किया। राशन वितरित करने के दौैरान मास्क पहना तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर संक्रमण से दूर रहे। उन्होंने कहा कि उनको जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलती है। वह किसी को भी मुसीबत में नहीं देख सकते है। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोगों की मदद करते हैं।