100 मीटर दौड़ में हरकीरत को पहला स्थान
डिप्स पालीटेक्निक कालेज रड़ा मोड़ टांडा में वार्षिक एथलेटिक मीट करवाई गई।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : डिप्स पालीटेक्निक कालेज रड़ा मोड़ टांडा में वार्षिक एथलेटिक मीट करवाई गई जिसमें लड़कियों और लड़कों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, टग आफ वार, वालीबाल, शाटपुट, लांग जंप प्रतियोगिताएं करवाई गई। लड़कों के वर्ग में 100 मीटर रेस में हरकीरत सिंह ने पहला, मंगल दास ने दूसरा एवं हर्षजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर रेस में मनप्रीत सिंह ने पहला, पलविदर सिंह ने दूसरा, लवप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रेस में मनदीप सिंह ने पहला, मनप्रीत सिंह ने दूसरा, मंगल दास ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में मंगल सिंह, पलविदर सिंह, इंदरदीप सिंह, मंगल दास ने पहला, लांग जंप में मनजोत सिंह ने पहला, मनदीप सिंह ने दूसरा, सतकरतार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाट पुट में अरविदर सिंह ने पहला, साहिलप्रीत ने दूसरा, पवित्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर रेस में रानी ने पहला, सिमरनजीत कौर ने दूसरा, सविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में रानी ने पहला, सिमरनजीत कौर ने दूसरा और नवदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में बबली ने पहला, रानी ने दूसरा, नवदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाप पुट में रानी ने पहला, नेहा ने दूसरा, दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक मीट के दौरान प्रोफेसर रविजीत सिंह और राजविदर कौर ने स्टेज इंचार्ज, तजिदर पाल सिंह के साथ रविदर सिंह, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, हरमीत सिंह और हरकीरत कौर ने इंवेट इंचार्ज अपनी भूमिका अदा की।
प्रिसिपल जगजीत सिंह राजवाल ने विजेता रहने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एमडी तरविदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रेरित करते कहा कि खेल जीवन के हर क्षेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने में मदद करता है।