डिप्स स्कूल में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों और माता-पिता के लिए फूलों के गुलदस्ते, पोस्टर, कार्ड, छोटी-छोटी वीडियो बनाई। विद्यार्थियों ने अपने माता पिता और शिक्षक से आर्शीवाद लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि गुरु विद्यार्थियों को दुनिया में चलना और आगे बढ़ना सिखाते हैं। हर व्यक्ति की जिंदगी में गुरु का विशेष ही महत्व होता है। इस दौरान विद्यार्थी भगवान के सामने भी नतमस्तक हुए और उन्हें खूबसूरत जिदंगी देने के लिए धन्यवाद किया। अध्यापकों ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही इसका बड़ा महत्व है। विद्यार्थी जब गुरु के आश्रम में शिक्षा हासिल करने के लिए जाते थे तो इस दिन को बड़े श्रद्धा से मनाया जाता था।
स्कूल प्रिसिपल ने कहा कि समाज में ऐसे गुरु की जरूरत है जो शिष्य के विकारों को दूर कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में हमें अपने माता-पिता और गुरु का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर बढ़ कर अपनी मंजिल को हासिल करना चाहिए।
एमडी तरविदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी स्कूल प्रिसिपल्स और अध्यापकों का शिक्षा के क्षेत्र मे अहम योगदान डालने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु दो अक्षरों से मिलकर बनता है जिसमें गु का अर्थ है अज्ञान व रू का अर्थ है दूर करने वाला। इसलिए हमेशा अपने गुरु की शिक्षाओं को याद रखना चाहिए तथा उनका सम्मान करना चाहिए।