ढाडी जत्था ने गुरमति समागम में संगत को गुरु चरणों से जोड़ा
फगवाड़ा के गांव मेहटां में बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति समागम धूमधाम से करवाया गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा के गांव मेहटां में बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति समागम धूमधाम से करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) भी समागम में पहुंचे और उन्होंने गुरु साहिब का आर्शीवाद लिया। भाई जसविंदर सिंह ( मीरी पीरी जत्था जगाधरी वाले ) व बलकरण सिंह बाज (ढाडी जत्था) ने समागम के दौरान शबद कीर्तन और गुरबाणी को रागों के माध्यम से पेश कर वाहवाही लूटी। उन्होंने संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। धालीवाल ने कहा कि बाबा नानक का पावन प्रकाश पर्व देश भर की संगत श्रद्धा व उत्साह के साथ मना रही है और हम सब सौभाग्य शाली है कि हमें भी उनका प्रकाश पर्व मनाने का अवसर मिला है। विधायक ने कहा, हम सबको जीवन में श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाजसेवी विनोद वरमानी, नरेश भारद्वाज, एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने भी इस अवसर पर गुरु साहिब का आर्शीवाद लिया। गुरमति समागम के आयोजन में योगदान डालने वालों को गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान कश्मीर सिंह, पूर्व जिला परिषद के सदस्य अवतार सिंह मंड व सुरजीत सिंह खालसा ने सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह मान, दलजीत सिंह जोगा, मनजिंदर सिंह मेहट, बिल्लू पहलवान, हरविंदर सिंह मंड, मंगल सिंह, गिंदी मेहट, बलबीर सिंह बीर, बलविंदर सिंह बिंदा, हनी मेहट, सुरिंदर सिंह छिंदी, कुलदीप सिंह नार्वे, सरपंच सुरिंदर पाल, हर कृष्ण, सुच्चा सिंह, मुख्तियार सिंह उपस्थित थे।