गुरबक्श सिंह गुरुद्वारा श्री सुखचैनआना साहिब के मैनेजर बने
गुरूद्वारा श्री सुखचैनआना साहिब में नव नियुक्त मैनेजर गुरबक्श सिंह ने कार्यभार संभाल लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 01:22 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 01:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गुरुद्वारा श्री सुखचैनआना साहिब में पूर्व मैनेजर दिलबाग सिंह को रिलीव करने के बाद उनकी जगह पर नवनियुक्त मैनेजर गुरबक्श सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। एसजीपीसी सदस्य सरवण सिंह कुलार ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिद सिंह लोगोंवाल के निर्देशों पर गुरबक्श सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया गया है। दिलबाग सिंह और नवनियुक्त मैनेजर गुरबक्श सिंह ने शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिद सिंह लोंगेवाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुरुद्वारा के स्टाफ सदस्यों ने उन्हें सिरोपा डालकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें