Move to Jagran APP

पूर्व पार्षद जसविंदर जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान बनी

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 26 से पूर्व महिला भाजपा पार्षद जसविंदर कौर जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान बनी?

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 02:00 AM (IST)
पूर्व पार्षद जसविंदर जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान बनी
पूर्व पार्षद जसविंदर जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान बनी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा के वार्ड नंबर 26 से पूर्व महिला भाजपा पार्षद जसविंदर कौर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कपूरथला का प्रधान नियुक्त किया गया। पूर्व जसविंदर कौर को केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की धर्मपत्‍‌नी समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश का करीबी माना जाता है। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान नियुक्त होने पर जसविंदर कौर उनके समर्थकों में खुशी की लहर पाई जा रही है। शुक्रवार बाद दोपहर को अर्बन एस्टेट स्थित उनके निवास स्थान पर भाजपा फगवाड़ा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश दुग्गल, फगवाड़ा भाजपा अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा शामिल हुए। पदाधिकारियों की ओर से नवनियुक्त जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जसविंदर कौर का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। अपनी नियुक्ति पर जसविंदर कौर ने महिला मोर्चा की राज्य प्रधान मोना जैसवाल समेत हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। वहीं समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि जसविंदर कौर के प्रधान बनने से जिले भर में भाजपा महिला मोर्चा मजबूत होगा और अधिक से अधिक महिलाएं भाजपा के साथ जुडें़गी। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश दुग्गल ने कहा कि भाजपा में हर मेहनती वर्कर को सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अवतार सिंह मंड, चंद्र रेखा शर्मा, भारती शर्मा, बीबा, बल्लू वालिया, रीना खोसला भी उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.