भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलें : मान
फगवाड़ा में भगवान वाल्मीकि मंदिर पलाही गेट से निकाली गई पावन शोभायात्रा में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज निगम के चेयरमैन व पूर्व मंत्री जोगिंद्र सिंह मान शामिल हुए
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित फगवाड़ा में भगवान वाल्मीकि मंदिर पलाही गेट से निकाली गई पावन शोभायात्रा में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज निगम के चेयरमैन व पूर्व मंत्री जोगिंद्र सिंह मान शामिल हुए तथा भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया। उनके साथ धर्मवीर सेठी, सतीश सल्होत्रा, अश्वनी बघाणिया, विक्रम बघाणिया, वरिंदर कल्याण और सतपाल मट्टू भी मौजूद रहे। जोगिंद्र सिंह मान ने श्रद्धालुओं को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। प्रबंधकों की ओर से जोगिंद्र सिंह मान को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें