बारिश से पांच डिग्री पारा लुढ़का
शहर में रविवार दोपहर हुई हलकी बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 01:56 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 01:56 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : शहर में रविवार दोपहर हुई हलकी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आशिक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें