सुल्तानपुर लोधी में राहत सामग्री बांटने को लेकर दो गुटों में चली गोली, छह घायल
गांव शेखमागां में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन सामग्री बांटने के दौरान गांव के ही दो समुदायों में झड़प हो गई।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : गांव शेखमागां में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन सामग्री बांटने के दौरान गांव के ही दो समुदायों में झड़प हो गई। बात यहां तक जा पहुंच गई एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना बाबत थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को भी सूचित कर दिया है। घटना सूचना मिलते ही डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवण सिंह बल पुलिस पार्टी लेकर मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
डीएसपी बल ने बताया कि थाना कबीरपुर के अंतर्गत आते उक्त गांव में लोगों की ओर से राहत सांमग्री की ट्राली भेजी गई थी जिसे बांटने को लेकर पूर्व सरपंच और म•ाहबी सिख समुदाय में टकराव हो गया। इसकी सूचना किसी ने पूर्व सरपंच के परिजनों को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने कथित तौर पर फायरिग शुरू कर दी। इस फायरिग में कुलवंत सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमीत सिंह, रत्न सिंह, हरजीत सिंह व जोगिदर सिंह इत्यादि घायल हो गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि अकाली व कांग्रेसी आपस में भिड़े हैं। अकालियों का आरोप है कि कांग्रेसी सिर्फ अपने चहेतों को राहत सामग्री बांट रहे हैं और अकालियों को अनदेखा किया जा रहा है। इस बारे में डीएसपी बल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान लेने के बाद अंडर सेक्शन 307 आर्म्स एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया जाएगा।