मछली पालन से जुड़कर मुनाफा कमाएं किसान
जिले में राष्ट्रीय मछली पालक दिवस मनाया
संवाद सहयोगी, कपूरथला : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मछली पालक विकास एजेंसी कपूरथला हरिदरजीत सिंह बावा ने बताया कि हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मछली पालक दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विज्ञानी डॉ. केएस अलीकुन व डॉ. हीरा लाल चौधरी ने पहली बार मनसूई ढंग के साथ मछलियों की ब्रीडिग करवाने की खोज की थी। यह दिवस मनाने का मकसद किसानों को मछली पालन धंधा, सहायक धंधा या मुख्य रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में आरएएस सिस्टम व बायोफलोक तकनीक को उत्साहित करना है जिसके साथ ये मछली पालन धंधा ओर अच्छा बन सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मछली पालक विकास एजेंसी कपूरथला हरिदरजीत सिंह बावा की ओर से मछली पालकों को मदली फार्म में तैयार किया मछली का पुंग दिया गया। किसानों की मुश्किलों भी सुनी व किसानों को नया आरएएस सिस्टम व बायोफलोक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रोहित बांसल, फार्म सुपरिटेंडेंट बलविदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।