भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर नागरिक चौकीदार बनने को तैयार: बीबी जगीर कौर
केंद्र में पुन एन.डी.ए. की सरकार बनने पर पंजाब के लोकसभा हलका खडूर साहिब का सर्वपक्षीय विकास पहल के आधार पर करवाया जाएगा। ये शब्द अकाली-भाजपा प्रत्याशी बीबी जगीर कौर ने पार्षद व जिला भाजपा महासचिव चेतन सूरी के निवास स्थान पर विशाल जन समूह को अपने संबोधन दौरान कहे।
जागरण संवाददाता, कपूरथला। केंद्र में पुन: एनडीए की सरकार बनने पर पंजाब के लोकसभा हलका खडूर साहिब का सर्वपक्षीय विकास पहल के आधार पर करवाया जाएगा। मोदी की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। भ्रष्टाचार विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह आज हर नागरिक चौकीदार बनने को तैयार है। उक्त शब्द अकाली-भाजपा प्रत्याशी बीबी जगीर कौर ने पार्षद व जिला भाजपा महासचिव चेतन सूरी के निवास स्थान पर जनसमूह को संबोधन करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर बीबी जागीर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान केंद्र का कोई भी मंत्री भ्रष्टाचार से लिप्त नहीं हुआ, बल्कि पिछले 5 वर्षो में अंतरिक्ष से लेकर जमीन तक देश को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर लोग सच में देश का विकास चाहते हैं तो पुन: केंद्र में एनडीए की सरकार बनाए और इसके लिए लोग उन्हें पूरी तरह दिल से सहयोग करें। इस मौके पर जागीर कौर ने कहा कि इस समूह को देखकर लगता है कि चेतन सूरी वार्ड और जिले के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत के उपरांत हलके के लोगों का कोई भी काम कर्मठ कार्यकर्ता की तरह ही किया जाएगा। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाल, अकाली दल के हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह, ट्रेडर्स बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती, भाजपा जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन अमरबीर सिंह लाली आदि ने भी संबोधन किया। लगभग 150 लोगों ने नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली मैं भी चौकीदार टी-शर्ट पहन कर बीबी जगीर कौर का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला सचिव विकास सिद्धी, जत्थेदार रणजीत सिंह खोजेवाल, विक्रम अरोड़ा, मुकेश शर्मा, यश महाजन, कुलवंत सिंह जोसन, देव भंडाल, राकेश चोपड़ा, सुभाष मकरंदी, अशोक माहला, सन्नी सहगल, मोनू सभ्रवाल, संजय, दीपक, काका, किरणदीप कौर, अंजू, आरती, ऋतु, कविता, सुखजिदर कौर, मनजिदर कौर, सुमन, सलमा, अनीता शर्मा, मधु, सीमा ग्रोवर, वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे।