वेतन नहीं मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने जताया रोष
दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने खजाना कार्यालय के आगे गेट रैली की।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन की ओर से खजाना कार्यालय के आगे गेट रैली का आयोजन किया गया। रैली की प्रधानगी जिला प्रधान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविदरपाल उग्गी ने की। प्रधान ने बताया कि जब से सरकार सत्ता में आई है तब से कर्मचारियों को डीए नहीं दिया गया। कर्मचारियों के साथ हमेशा ही झूठे वादे करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देन के लिए पैसे तक नहीं है। उन्होने कहा कि सरकार ने क्लास फोर कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया तो संगठन अगले संघर्ष के लिए मजबूर होगी। संगठन ने कहा कि सरकार की ओर से जिला खजाना कार्यालय बनाकर गलती की गई है। प्रत्येक बिल पर खजाना कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की नजर रहती है कि इन्हें बिल संबंधी मिलने आए व कथित तौर पर पैसे देकर जाएं, उसके बाद बिल को पास किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार नहीं किया गया तो उनकी ओर से संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रेमलाल, हरमेल सिंह ढिल्लों, सुखपाल सिंह, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलदेव सिंह, सोमी सरवण सिंह बहुई, बलजीत सिंह, करमीजत सिंह, गुलजारी लाल, जोगिदर सिंह घुम्मण व अन्य उपस्थित थे।