आंधी से बिजली के खंभे और पेड़ गिरे
शनिवार रात को आई तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : शनिवार रात को आई आंधी के कारण विरासती शहर में बिजली के पोल व पेड़ गिर गए। शहर के अधिकतर जगहों पर रात भर बिजली की सप्लाई बाधित रही। रविवार को सुबह सात बजे बिजली की सप्लाई बहाल हुई। लोगों ने रात भर गर्मी में रात गुजारी। आंधी थमने के बाद बिजली कर्मचारियों ने छोटे-मोटे फाल्ट को ठीक कर कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति चालू कर दी। मगर जहां खंभे गिर गए थे या तारें टूट गई, वह काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिरने से ज्यादा नुकसान हुआ।
शनिवार को देर रात को तेज आंधी आने से आसपास के इलाकों में भारी तबाही मची। कई जगहों पर पेड़ लोगों की घरों की छतों पर गिर गया। रविवार को सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा।
उधर, रविवार की सुबह आसमान साफ होने के बाद शाम करीब चार बजे आसमान में काले बादलों की घटा छा जाने से मौसम काफी सुहाना बन गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने के आसार हैं।