Move to Jagran APP

बच्चों ने जानी दिव्यांगों की समस्याएं

जीडीआर कान्वेंट सीसे स्कूल रावलपिडी में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 01:38 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 01:38 AM (IST)
बच्चों ने जानी दिव्यांगों की समस्याएं
बच्चों ने जानी दिव्यांगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जीडीआर कान्वेंट सीसे स्कूल रावलपिडी में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को दिव्यांगों की समस्याओं और उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को दिव्यांग लोगों के जीवन से रूबरू करवाने के लिए आश्रम ले जाया गया जहां उन्होंने अपंग लोगों के जीवन की मुश्किलें और जरुरतों को जाना।

loksabha election banner

बच्चों ने दिव्यांग लोगों से बातचीत की। इसके बाद बच्चे स्कूल वापस आ गए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका माधवी ने बच्चों को दिव्यांग लोगों की हिम्मत , उनकी लगन और मेहनत के बारे में जागरूक करवाते हुए बताया कि दिव्यांग लोगों की सकारात्मक सोच ये है कि वह शरीर की अपंगता को अपनी कमजोरी नहीं समझते बल्कि अपने जीवन में मेहनत करने पर जोर देते हैं। इसलिए हमे जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों से कभी हार नहीं माननी चाहिए बल्कि हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.