माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
जय मां शेरांवाली धार्मिक कमेटी एवं सोशल वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रधान शीतल कोहली की अगुआई में सोमवार को झंडा लेकर मां चिंतपूर्णी के दरबार भरवईं के लिए रवाना हुए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 01:41 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 01:41 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : जय मां शेरांवाली धार्मिक कमेटी एवं सोशल वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रधान शीतल कोहली की अगुआई में सोमवार को झंडा लेकर मां चिंतपूर्णी के दरबार भरवईं के लिए रवाना हुए। शीतल कोहली ने बताया कि वह पिछले 26 साल से हर वर्ष माता रानी को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम के उपरांत झंडा लेकर मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होने जाते है। मां के दर्शन से जहां उन्हे असीम संतुष्टि मिलती है। उनके साथ रवाना होने वालों में बृजमोहन पुरी, विनय पुरी, बलविंदर दत्त, पंकज, लखबीर सिंह समरा, पवन बावा एवं गुरदीप सिंह भी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें