विकास के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी काग्रेस : धालीवाल
विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने शनिवार को नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नंबर छह के अधीन आते न्यू सुखचैन नगर अमर नगर व एनआरआइ कालोनी में विकास का कार्य शुरू करवाया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने शनिवार को नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नंबर छह के अधीन आते न्यू सुखचैन नगर, अमर नगर व एनआरआइ कालोनी में विकास का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के साथ विकास के जो वादे किए थे उनको पूरा करने का हर संभव यत्न किया जा रहा है। किसी भी वार्ड के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। विधायक ने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर ही काग्रेस नगर निगम चुनाव में उतरेगी। फगवाड़ा के लोग जमीनी स्तर पर हो रहे विकास को देखकर मतदान करेंगे। सीनियर काग्रेस नेता तरलोक सिंह नामधारी ने वार्ड का विकास करवाने के लिए विधायक धालीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अमर पैलेस के साथ अमर नगर कालोनी को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी दयनीय होने से लोग परेशान थे। इसके साथ ही बनी एनआरआइ कालोनी के निवासी भी पक्की गलियों की मांग कर रहे थे जो कि अब बहुत जल्दी पूरी होने जा रही है। इस अवसर पर मार्केट समिति चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक काग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, सीनियर नेता विनोद वरमानी, साबी वालिया, पूर्व पार्षद मुनीश प्रभाकर, गुरजीत वालिया, एसडीओ पंकज, राजन के अलावा गोगी, काबुल सिंह, रवींद्र शर्मा, प्रेम सिंह पनामा, गुड बजाज, सरबजीत सिंह राजू, गुरदीप ग्रेवाल, अमरजीत सिंह बसूटा, तरलोचन सिंह पटवारी, अजय पाठक, तेजस्वी, सनी पाठक, तरन सिंह नामधारी आदि उपस्थित थे।