निगम कर्मियों की हड़ताल से सफाई-व्यवस्था बेहाल
नगरपालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया
संवाद सहयोगी, कपूरथला : नगरपालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला की हड़ताल प्रधान गोपाल थापर की अध्यक्षता में मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। शालीमार बाग स्थित निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने मांगें मनवाने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बेहाल हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है जिससे बीमारी फैलने की आशंका है।
नगरपालिका कर्मचारी संगठन के पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा ने कहा कि वह शहर निवासियों की समस्या को समझते हैं लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगें प्रशासन और सरकार की ओर से पूरी नहीं की जा रही। सरकार को कर्मचारियों के हितों की परवाह नहीं है, इसलिए कर्मचारियों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह शहर निवासियों से कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने की मांग करते हैं।
इस मौके पर मनोज रत्ती, विक्रम घई, राजेश सहोता, रोहिन सहोता, नरिदर सिंह, नीरज भंडारी, अमित कालिया, रविदर कुमार, अजय कुमार, रमेश सहगल, राज कमल, प्रीतपाल सिंह, रमन कुमार, गुरदीप सिंह, इवांशु शारदा, संजय धीर, भजन सिंह, पुनीत धवन, जसविदर सिंह, अवतार सिंह, तजिदर सिंह, अंकुश शर्मा, संजय नाहर, काला सहोता, हरमेश नाहर, अनीता कुमारी, प्रभजोत, रेखा, बिमला देवी, आशा रानी व अन्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।