भारतीय प्राचीन परंपरा व संस्कृती से मिलती है अनेकता में एकता की मिसाल : धालीवाल
फगवाड़ा में अलग-अलग घाटों पर मनाए जा रहे छठ पूजा पर्व में स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) विशेष तौर पर पहुंचे।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा में अलग-अलग घाटों पर मनाए जा रहे छठ पूजा पर्व में स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) विशेष तौर पर पहुंचे। विधायक ने अर्बन एस्टेट, पीपारंगी, खेड़ा कालोनी, गोविंद पुरा, शिव पुरी में व्रत पंडालों पर पहुंच कर छठ व्रतियों का उत्साह वर्धन किया।
विधायक धालीवाल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का महापर्व है। साथ ही समाजिक समता का भी पर्व है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में जिस हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया जा रहा है, मैं इस पर्व की हार्दिक बधाई देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि छठ माता की पूजा के माध्यम से जिस समाजिक समता के निर्माण का हम संकल्प लेते हैं, उसे अपने व्यक्तिगत जीवन में समाजिक व सार्वजनिक जीवन में भी अपनाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्राचीन परंपराएं एवं यहां की अलग-अलग संस्कृतियां अनेकता में एकता की जो मिसाल पैदा करती हैं, वही इस देश की महानता है। बिना अन्न जल ग्रहण किए करीब तीन दिन तक चलने वाला यह व्रत एक तपस्या व गहन श्रद्धा का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने प्रवासी भाइयों के लिए पिछले सप्ताह से सभी प्रबंध पूर्ण करने पुरी मेहनत की है। नहर की साफ सफाई तथा साफ पानी नहर में छोड़ा गया है। पुलिस प्रशासन भी व्रतीयों की सुरक्षा में पूरी तरह से चाक चौबंद खड़ा है। उन्होंने व्रतियों से अधिक भीड़भाड़ न करने तथा कोरोना संबंधी सरकारी निर्देशों की पूरी तरह से पालना करने की अपील की। विधायक धालीवाल ने कहा कि हम सभी को हर त्योहार व उत्सव मिलजुल कर मनाते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए। इस मौके पर सीनियर कांग्रेस विनोद वरमानी, चेयरमैन मार्केट कमेटी नरेश भारद्वाज,, ब्लाक काग्रेस के प्रधान संजीव बुगगा, गुरजीत पाल वालिया, पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, बंटी वालिया, हुस्सन लाल, जिला यूथ काग्रेस प्रधान सौरभ खुल्लर, अविनाश गुप्ता, दिगविजय शर्मा, सुशील मैनी, रविंदर चावला, गुरमीत बेदी, गुरशिदर सिंह, शरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह लल, एसएस बिंदर, राम चंद्र, गुड्डू, प्रमोद जोशी, मोंटी, पुनीत कपूर, राजीव कपूर, डा. इकबाल सिंह सोही, सन्नी, हैप्पी बसरा, अश्वनी थापर (जेसीटी), सुनील पाडे भी उपस्थित थे। विधायक ने छठ व्रतियों को मुहैया करवाई सुविधाएं
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे फगवाड़ा में उत्साह का माहौल है। छठ पूजा को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल मुख्य आयोजन स्थल अर्बन एस्टेट नहर पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों तथा सभी आवश्यक सुविधाए प्रदान करने के लिए गंभीरता से लगे हुए थे। विधायक ने कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने भगवान भास्कर से पंजाब, पंजाबियत व फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की।