धान को आग लगाने के आरोप में दो पर केस
थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने धान की फसल को आग लगाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ अलग- अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:54 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:54 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने धान की फसल को आग लगाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ अलग- अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सुल्तानुपर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि कुलबीर सिंह पुत्र भजन सिंह वासी नसीरपुर, जिला कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों हरबंस सिंह व परमिदर सिंह ने अपने मक्की की कटाई के बाद उसके अवशेष को आग लगाई हुई थी। इसी दौरान उक्त हरबंस सिंह व परमिदर सिंह वासी नसीरपुर ने उसके धान को पुरानी रंजिश के तहत आग लगाकर जला दिया है। थाना मुखी ने बताया कि मामले में उक्त दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें