वादे पूरा करने में विफल रही कैप्टन सरकार : हमीरा
कैप्टन सरकार ने वादा खिलाफी करके जनता से धोखा किया है।
संवाद सहयोगी, कपूरथला :
कैप्टन सरकार ने वादा खिलाफी करके पंजाब के हरेक वर्ग के साथ धोखा किया है। यह बात वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब के प्रधान महिद्र सिंह हमीरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी कारण ही अपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। महंगाई बढ़ रही है। आम लोगों को थानों में परेशान किया जा रहा है और इंसाफ की कहीं भी उम्मीद नहीं रही। प्रदेश में भू-माफिया, रेत माफिया व शराब माफिया का धंधा चल रहा है। वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब की ओर से इंसाफ लेने के लिए एक मई से सभी जिला हेड क्वार्टरों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सरवन सिंह रोमी प्रधान यूथ विग पंजाब, गुरदेव सिंह खैड़ा महासचिव पंजाब, तरसेम सिंह ठटटा जिला प्रधान कपूरथला, सतनाम सिंह गिल वडाला मीडिया इंचार्ज ब्लाक कपूरथला, मुक्खा सिंह खोसला सर्कल प्रधान मुंडी मोड़, जसपाल सिंह सरपंच मैनवां, कर्मजीत सिंह देवलावाल आदि उपस्थित थे।
बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी आप
संवाद सहयोगी, कपूरथला : पंजाब में आम आदमी पार्टी बिजली के दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। यह बात आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन व जिला सचिव निर्मल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हालातों को मुख्य रखते हुए पार्टी 16 हजार से अधिक जन-सभा पंजाब में करने जा रही है। हर मोहल्ले, गली व हर गांव में इस सभा को गठन करने का लक्ष्य रखा गया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार की लोक विरोधी नीतियों व महंगी बिजली का मुद्दा घर-घर तक पहुंचाएगी। गुरपाल सिंह इंडियन व निर्मल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग महंगी बिजली से बहुत दुखी हैं।