भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान प्रशोत्म पासी एवं मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ?? राहुल गांधी खिलाफ रोष प्रदर्शन किया?
जागरण संवाददाता, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी एवं मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चारबत्ती चौक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भाजपा के जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने कहा कि राफेल मामले में लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे राहुल गांधी के तमाम दावे झूठे साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत प्रचार करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। जिला प्रधान ने कहा कि अदालत ने साबित कर दिया है कि राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नही हुई बल्कि राहुल गांधी ने झूठा प्रचार कर ना सिर्फ अपनी बल्कि पार्टी की भी किरकिरी करवाई है। इसके चलते उन्हें प्रधानगी तक छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस मौके पर मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने कहा कि राहुल गांधी को बिना किसी आधार के झूठे आरोप लगाना शोभा नही देता। इस मौके पर भाजपा के जिला उप प्रधान जगदीश शर्मा, भाजपा के सीनियर नेता यस महाजन, डॉ. रणवीर, महा सचिव अशोक माहला व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अश्वनी तुली, ओम प्रकाश डोगरा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान मधु सूद, धर्मपाल शर्मा, बलविदर सिंह, सुशील भल्ला, मधु सूद, नरिदर कौर, यादविदर पासी, डॉ. अमरनाथ, राजीव धीर, करनैल सिंह, देव भंडाल, हृदय भूषण, बाऊ राम, सतीश कटारिया, बलदेव सिंह, एडवोकेट साहिल, एडवोकेट पंकज, वीर सिंह, दनेश आनंद, नरेश सेठी, रजिदर सेठी, रवि सिद्धू, राकेश कुमार, गौरव, गोबिद, हरविदर ठेकेदार, प्रेम भक्त, केवल तुली, प्यारा सिंह, बलविदर सिंह बंटी, लक्की, जग्गा, रवि, दीपक शर्मा, गगन शर्मा आदि भाजपा वर्कर उपस्थित थे।