Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

फगवाड़ा भाजपा मंडल ने मोदी सरकार के शासनकाल के छह वर्ष पूरे होने पर घर-घर जाकर संपर्क मुहिम चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM (IST)
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा भाजपा मंडल ने मोदी सरकार के शासनकाल के छह वर्ष पूरे होने पर मंडल प्रधान परमजीत सिंह चाचोकी की अगुआई में घर-घर जाकर केंद्र की नीतियों तथा इन छह वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मुहिम में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश तथा जिला भाजपा प्रधान राकेश दुग्गल ने भी भाग लिया। सोम प्रकाश ने लोगों को बताया कि मोदी सरकार ने मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद कई एतिहासिक निर्णय लिया है जिसके बल पर भारत के स्वर्णिम युग का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के तहत जरूरतमंदों के खोले गए जीरो बैलेंस बैंक खाते कोरोना काल में संजीवनी का काम कर रहे हैं। इन खातों में सरकार ने आपदा के तीन महीनों में पाच सौ रुपए प्रति महीना डाले हैं और इस योजना को आगे बढ़ाने पर विचार हो रहा है। जन-धन खातों के जरिये उज्जवला योजना के तहत मुफ्त दिये रसोई गैस सिलंडरों को भरवाने के लिए भी राशि का भुगतान किया गया। मोदी सरकार की स्वच्छ भारत योजना, घर-घर शौचालय, आयुष्मान भारत, अरोग्य सेतु, स्टार्टअप और मेक इन इंडिया जैसी विलक्षण योजनाओं की चर्चा आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। मोदी सरकार गरीबों, अनुसूचित जातियों, पिछड़ों, किसानों, भूमिहीनों, बुजुर्गो महिलाओं और युवाओं के लिये समान रूप से योजनाएं बना कर उन्हें लागू कर रही है। सरकार का दूसरा कार्यकाल पूरा होने तक देश की आर्थिक व समाजिक दशा पूरी तरह बदल जाएगी।

prime article banner

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए के खात्मे को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जिससे दशकों से वहा रहने वाले लोगों को न सिर्फ नागरिकता मिली बल्कि समानता का अधिकार भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार अगले पाच महीने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा कर चुकी है जो कि देश के इतिहास में पहले कभी किसी सरकार ने किसी भी राष्ट्रीय आपदा के समय नहीं किया है। इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला, बलविंदर ठाकुर, परमिन्द्र सिंह, इन्द्रजीत खल्याण, सरपंच अमृतपाल सिंह, जीता पंडवा, बलदेव शर्मा एडवोकेट, दर्शन लाल फोरमैन, कृष्ण बजाज, राजीव पाहवा, परमजीत खुराना, प्रमोद मिश्रा, संजू चहल, बंटू वालिया, नितिन चड्ढा, विवेक चड्ढा, अमित सचदेवा, हरीश दुग्गल, सतनाम सिंह सत्ता, डॉ. पवन कुमार, यशपाल, अशोक कुमार, निक्की शर्मा, रीना खोसला, मनिन्द्र कौर आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.