Move to Jagran APP

कृषि सुधार कानून लाने का खामियाजा भुगतेगी भाजपा : वरमानी

फगवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:33 PM (IST)
कृषि सुधार कानून लाने का खामियाजा भुगतेगी भाजपा : वरमानी
कृषि सुधार कानून लाने का खामियाजा भुगतेगी भाजपा : वरमानी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और 14 फरवरी को मतदान की तिथि तय की गई है। हालांकि अभी इसमें नगर निगम फगवाड़ा के चुनावों को पेडिंग रखा गया है। उम्मीद है कि इसकी घोषणा भी जल्द हो जाएगी। नगर निगम चुनावों को लेकर फगवाड़ा में सभी पार्टियों में चुनावी हलचल पूरी तरह से तेज है, वहीं कांग्रेस में निगम चुनावों को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। मार्केट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, सीनियर कांग्रेसी नेता पदमदेव सुधीर निक्का व विनोद वरमानी ने कहा कि नगर निगम के चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़कर फगवाड़ा में नगर निगम पर कब्जा करेगी। आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगम चुनावों में हार के डर से भाग रही है। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की ओर से करवाए गए रिकार्ड तोड़ विकास के काम और किसानों की ओर से भाजपा के किए जा रहे विरोध से भाजपा घबराई हुई है और भाजपा नहीं चाहती की निगम चुनाव हो। उन्होंने आरोप लगाया कि बलविंदर सिंह धालीवाल के विधायक बनने के बाद फगवाड़ा में भाजपा का जनाधार लगातार कम होता जा रहा है और कई भाजपा नेता विधायक धालीवाल की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कृषि सुधार कानून बनाकर किसानों से धोखा करने वाली भाजपा को नगर निगम चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधायक के नेतृत्व में फगवाड़ा विधानसभा हलका में पड़ते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.