Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाए पौधे

भाजपा महिला मोर्चा की सचिव चंद्ररेखा शर्मा के नेतृत्व में फगवाड़ा में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 02:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 02:05 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाए पौधे
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाए पौधे

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भाजपा महिला मोर्चा की सचिव चंद्ररेखा शर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जसविंदर कौर व उनकी टीम की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह तहत रविवार को खोथड़ा रोड पर 70 पौधे लगाए। चंद्ररेखा शर्मा ने बताया कि इस सेवा सप्ताह में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जन कल्याण, जनसेवा से जुड़े काम किए जा रहे है। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे भी लगाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत रविवार को महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से फगवाड़ा के खोथड़ा रोड पर पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से नीम, जामन, आमरूद और आम के पौधे लगाए गए हैं। चंद्ररेखा शर्मा ने कहा कि यह पौधे वर्षो तक लोगों को छाया प्रदान कर प्रधानमंत्री की देश सेवा के कार्यो की याद दिलाते रहेंगे। इस मौके पर चंद्र रेखा शर्मा, रश्मी कालड़ा, रीना खोसला सहित अन्य महिला भाजपा नेत्रियां उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.