चीन के एप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सही : परशुराम सेना
परशुराम सेना ने चीन के एप पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 01:31 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुभानपुर: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में चीन के एप पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि चीन एप की मदद से देश की जानकारियां एकत्रित कर नुकसान पहुंचाने की ताक में है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला कपूरथला के अध्यक्ष सन्नी बीबरा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश वासी केंद्र सरकार के इस फैसले को स्वीकार करे व स्वदेशी अपनाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें